Home झारखण्ड मुनीडीह वाशरी हादसे की जांच शुरू।
झारखण्डराज्य

मुनीडीह वाशरी हादसे की जांच शुरू।

Share
Investigation into Munidih washery accident begins.
Share

चार मजदूरों की मौत के बाद हरकत में आया बीसीसीएल प्रबंधन।

धनबाद : पुटकी थाना क्षेत्र स्थित बीसीसीएल की मुनीडीह कोल वाशरी में हुए भीषण हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन सक्रिय हो गया है। चार मजदूरों की दर्दनाक मौत के बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने जांच प्रक्रिया तेज करते हुए दो अलग-अलग स्तर पर जांच दल गठित किए हैं।
क्षेत्रीय स्तर पर बनाई गई चार सदस्यीय टीम, जिसमें वाशरी से जुड़े अधिकारी शामिल हैं, ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और करीब एक घंटे तक मौजूद मजदूरों व कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ की। टीम ने हादसे के समय की परिस्थितियों और कार्यप्रणाली के हर पहलू को समझने की कोशिश की।

जांच अधिकारियों के अनुसार, जिस लोडिंग प्वाइंट पर हादसा हुआ, वहां फिलहाल सभी गतिविधियां पूरी तरह रोक दी गई हैं। मौके पर तैनात कर्मचारियों से लगातार पूछताछ की जा रही है, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
इधर, बीसीसीएल मुख्यालय ने भी एक स्वतंत्र जांच टीम गठित की है, जो पूरे मामले की अलग से जांच करेगी। दोनों टीमों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
गौरतलब है कि शनिवार को मुनीडीह कोल वाशरी में स्लरी धंसने से यह बड़ा हादसा हुआ था, जिसमें काम कर रहे चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बाद से मजदूरों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

झारखंड विस की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

धनबाद । झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सर्किट हाउस में समिति...

दून पब्लिक स्कूल के वाहनों पर एक लाख 60 हजार का जुर्माना।

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के आदेशानुसार जिला परिवहन...

बीसीसीएल ब्लॉक-2 में कथित कोयला तस्करों ने बीसीसीएल कर्मियों पर किया हमला।

14 नम्बर हाजरी घर से साइट जाने के दौरान घटी घटना, कर्मियों...