Home झारखण्ड झारखंड विस की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

झारखंड विस की प्राक्कलन समिति ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा।

Share
The Estimates Committee of Jharkhand State reviewed various schemes.
Share

धनबाद । झारखंड विधानसभा की प्राक्कलन समिति ने सर्किट हाउस में समिति के सभापति सह लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू की अध्यक्षता में तथा समिति के सदस्य सह बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन तथा टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की।

बैठक समाप्त होने के बाद सभापति ने बताया कि समिति ने जिले में चल रही विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें योजना की प्रगति, कुछ योजना में विलंब का कारण, योजना में आने वाली समस्याएं सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा विभाग के पदाधिकारी के साथ की।

उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। विभागों से योजना से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर उसकी गहन समीक्षा की जाएगी। साथ में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

समिति ने आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कल्याण, कौशल विकास, समाज कल्याण, उद्यान, गव्य विकास, पेयजल, लघु सिंचाई, खेल, प्रदूषण नियंत्रण, परिवहन, विद्युत, पर्यटन, सहकारिता, पशुपालन, जिला परिषद सहित अन्य विभागों में चली रही योजनाओं की समीक्षा की।

बैठक में सभापति सह लिट्टीपाड़ा के विधायक हेमलाल मुर्मू, सदस्य सह बगोदर के विधायक नागेन्द्र महतो, घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक श्रमायुक्त प्रवीण कुमार, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...