Home उत्तर प्रदेश विधानसभा में जिले का मान बढ़ाने वाले छात्रों को महाविद्यालय ने किया सम्मानित
उत्तर प्रदेशराज्य

विधानसभा में जिले का मान बढ़ाने वाले छात्रों को महाविद्यालय ने किया सम्मानित

Share
The college honored the students who brought glory to the district in the assembly.
Share

कानपुर देहात : पुखरायां से एक गर्व करने वाली खबर सामने आई हैं।जहां दो होनहार छात्रों ने “विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम” में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने महाविद्यालय बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया हैं।उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक विधानसभा में दिए गए इनके प्रभावशाली भाषण ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।विधानसभा से लौटने पर महाविद्यालय में इनका भव्य स्वागत किया गया।पुखरायां कस्बे स्थित रामस्वरूप ग्राम उद्योग परास्नातक महाविद्यालय के बीए तृतीय वर्ष के छात्र कन्हैया और छात्रा कशिश कुशवाहा ने विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।उत्तर प्रदेश की विधानसभा में दिए गए उनके भाषण ने वहां मौजूद सभी लोगों को प्रभावित किया।दोनों छात्रों ने अपने विचारों में राष्ट्रहित,विकास और युवाओं की भूमिका को बेहद तार्किक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया।विधानसभा से लौटने के बाद महाविद्यालय परिसर में कन्हैया और कशिश कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया गया।मंत्री प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी,प्राचार्य प्रोफेसर हरीश कुमार सिंह और अन्य शिक्षकों ने दोनों छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।इस मौके पर डॉ पर्वत सिंह, डॉ रमणीक श्रीवास्तव, डॉ निधि अग्रवाल और संजय सिंह सहित पूरा महाविद्यालय परिवार मौजूद रहा।
वहीं महाविद्यालय के छात्र कन्हैया और छात्रा कशिश कुशवाहा ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार की प्रेरणा से यूपी विधानसभा ने भाषण देने का मौका मिला।हमने देश के विकास और युवाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे।यह हमारे लिए गर्व का क्षण हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य हरीश कुमार सिंह ने बताया कि हमारे छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया हैं। हमें इन पर गर्व है।हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
छात्रों की इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कन्हैया और कशिश कुशवाहा की यह सफलता आज के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।
निश्चित ही ऐसे प्रतिभाशाली युवा देश के भविष्य को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...