Home झारखण्ड हजारीबाग में अड्डेबाजी करने वालों एवं मनचलों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान।
झारखण्डराज्य

हजारीबाग में अड्डेबाजी करने वालों एवं मनचलों के विरुद्ध चलाया गया विशेष अभियान।

Share
A special campaign was launched against the hooligans and miscreants in Hazaribagh.
Share

51 व्यक्तियों को थाना से पीआर बॉन्ड पर हिदायत देकर छोड़ा गया।

हजारीबाग : पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वालों एवं मनचलों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें 51 व्यक्तियों को थाना से पीआर बॉन्ड पर हिदायत देकर छोड़ा गया।पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार।6 और 7 मई की रात जिले के सभी डीएसपी और इंस्पेक्टर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। अभियान के लिए कुल 39 टीमों का गठन किया गया था। इन टीमों में 176 पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।
पुलिस टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में उन जगहों को चिन्हित किया, जहां अक्सर युवकों की भीड़ लगने और लोगों को परेशान करने की शिकायत मिलती थी। अभियान के दौरान जिलेभर में कुल 119 ठिकानों पर छापेमारी की गई। कई जगहों पर पुलिस ने युवकों से पूछताछ भी की। कार्रवाई के दौरान 51 ऐसे युवकों को हिरासत में लिया गया, जो सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी करते और राहगीरों को परेशान करते पाए गए। सभी को थाना लाकर भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गई।
एसपी अमन कुमार ने स्पष्ट कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और महिलाओं व आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार चलाया जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके इलाके में कहीं अड्डेबाजी होती है या मनचले युवकों की वजह से परेशानी हो रही है, तो इसकी सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...