Home Breaking News लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार,पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे
Breaking Newsदिल्ली

लाल किले पर हिंसा के मुख्य आरोपी दीप सिद्धू गिरफ्तार,पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे

Share
Share

दिल्ली।ट्रैक्टर रैली हिंसा के दौरान लाल किले पर केसरिया झंडा फहराने और उपद्रव को भड़काने के आरोपी अभिनेता दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार लिया। दीप सिद्धू 26 जनवरी को हुई हिंसा के बाद से फरार था। बता दें कि ट्रैक्टर रैली हिंसा के बाद फरार चल रहे दीप सिद्धू पर दिल्ली पुलिस ने 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा था।

बता दें कि जिस समय दिल्ली में दंगे हो रहे थे उस समय दीप सिद्धू लाल किले में ही मौजूद था और भड़काऊ भाषण दे रहा था। लेकिन, हिंसा होते ही वो फरार हो गया था। वहीं, हिंसा के बाद से दीप सिद्धू पुलिस के हाथ नहीं नहीं आ रहा था लेकिन वो सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव था। दिल्ली से भागने के बाद दीप सिद्धू की लोकेशन हरियाणा थी उसके बाद उसकी लोकेशन पंजाब हो गई थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

AI Impact Summit 2026: US–China समेत 88 देशों ने “New Delhi Declaration” पर मुहर,

नई दिल्ली में AI Impact Summit 2026 का समापन “New Delhi Declaration...