राँची। झारखण्ड उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र लीक मामले में राँची पुलिस ने बिहार में छापेमारी कर एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है और वह बंगाल में काम करता था। उत्पाद सिपाही पेपर लीक मामले की जांच कर रही राँची पुलिस की विशेष टीम ने बिहार के सहरसा में छापेमारी कर अमृत राज उर्फ बुलबुल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अमित राज सिलीगुड़ी में कर्मचारी भविष्य निधि में क्लर्क के तौर पर काम करता था।
पूर्व में पकड़े गए आरोपियों के द्वारा प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में अमृत का नाम सामने आया था। राँची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र के रडगांव स्थित अर्धनिर्मित नर्सिंग कॉलेज में 11 अप्रैल को पुलिस की टीम ने छापेमारी की थी, पुलिस ने सॉल्वर गैंग के आधा दर्जन समेत 159 अभ्यार्थियों को गिरफ्तार किया था।
छापेमारी के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि आरोपियों ने उत्पाद सिपाही प्रश्न पत्र का उत्तर अभ्यार्थियों को रटवाया जा रहा था। अभ्यार्थियों से तीन-तीन लाख रुपए भी लिए गए थे।
Leave a comment