Home झारखण्ड झरिया विधायक की पहल,धनबाद के धार्मिक स्थलों के विकास एवं पर्यटन विस्तार को मिली स्वीकृति।
झारखण्डराज्य

झरिया विधायक की पहल,धनबाद के धार्मिक स्थलों के विकास एवं पर्यटन विस्तार को मिली स्वीकृति।

Share
Jharia MLA's initiative, development of religious places and tourism expansion of Dhanbad got approval.
Share

धनबाद । झारखंड विधानसभा की युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की विभागीय बैठक में धनबाद जिले के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में धनबाद के कई ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में समिति की सभापति सबिता महतो, सदस्य विधायक बेरमो जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह, विधायक रागिनी सिंह, विधायक प्रदीप प्रसाद एवं विधायक निसात आलम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ राज्य के विभिन्न धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान धनबाद जिलान्तर्गत मां कल्याणेश्वरी मंदिर निरसा, झरिया (बांसजोड़) स्थित मां खुखेश्वरी मंदिर, धनबाद साईं मंदिर, सिंदरी स्थित लिलोरी स्थान बासमारा, झरिया के जेलगोड़ा स्थित राम मंदिर तथा मां भव्य चंदनधारी मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं विकास को लेकर सहमति बनी। साथ ही मंदिर परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, बिजली, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि इन स्थलों को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ें।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि धनबाद एवं झरिया क्षेत्र धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों का विकास होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार प्रयासरत हैं तथा आगे भी क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए हर संभव पहल जारी रहेगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...