Home झारखण्ड धनबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक पहल।
झारखण्डराज्य

धनबाद शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक पहल।

Share
An initiative towards making Dhanbad city organized, clean and jam-free.
Share

177 स्ट्रीट वेंडरों को कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में मिला स्थान।

धनबाद । नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत शहर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं जाममुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। रणधीर वर्मा चौक से डीआरएम चौक तक सड़क किनारे व्यवसाय करने वाले चयनित 177 स्ट्रीट वेंडरों को वार्ड संख्या-27 स्थित कोर्ट मोड़ के कोहिनूर मैदान वेंडिंग जोन में लॉटरी प्रणाली के माध्यम से स्टॉल एवं वेंडिंग प्लेटफॉर्म आवंटित किए गए।

इस अवसर पर नगर निगम द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए वेंडरों को निर्धारित स्थान उपलब्ध कराया गया, ताकि सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से लगने वाली दुकानों के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात बाधा को कम किया जा सके। निगम प्रशासन का मानना है कि इस पहल से शहर में लगातार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और आम लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।

मेयर संजीव सिंह ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि छोटे व्यवसायियों को सम्मानजनक एवं व्यवस्थित रोजगार का वातावरण उपलब्ध कराना है। वेंडिंग जोन में व्यवसायियों के लिए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे बेहतर माहौल में अपना रोजगार संचालित कर सकें।

नगर आयुक्त आशीष गंगवार ने कहा कि शहर को स्मार्ट एवं व्यवस्थित बनाने के लिए चरणबद्ध तरीके से वेंडिंग जोन विकसित किए जा रहे हैं। इससे सड़क अतिक्रमण पर नियंत्रण के साथ-साथ स्ट्रीट वेंडरों को स्थायी पहचान और सुरक्षित व्यवसायिक स्थान भी मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान धनबाद नगर निगम के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...