Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने की कृषि, मत्स्य, पशुपालन सहित अन्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने की कृषि, मत्स्य, पशुपालन सहित अन्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा।

Share
Deputy Development Commissioner reviewed the progress of agriculture, fisheries, animal husbandry and other schemes.
Share

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में आजीविका प्रक्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले में संचालित कृषि, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, रूर्बन मिशन एवं एफपीओ से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने निरसा, बलियापुर एवं गोविंदपुर में हाट बाजार के विकास को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने हाटों में वाहनों के आवागमन में बाधा, स्थान की कमी, आधारभूत सुविधाओं का अभाव, लिफ्ट इरीगेशन एवं कोल्ड स्टोरेज की आवश्यकता पर जानकारी ली। सभी संबंधित विभागों को सोमवार तक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी वेंडरों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर हाट संचालित हैं, लेकिन वहां आधारभूत सुविधाओं की कमी है। उन्होंने अस्थायी शेड को स्थायी शेड में परिवर्तित करने, शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

वहीं मत्स्य पालन को बढ़ावा देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इसके तहत मत्स्य बीज उत्पादन, उपयुक्त स्थानों का चयन, लीज प्रक्रिया एवं संचालन की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को बताया गया कि इन कार्यों को अर्बन रूर्बन मिशन के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।

जबकि एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) की स्थिति, लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, लंबित फंड एवं उनकी कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मस्टर्ड कल्टीवेशन, आचार एवं मसाला प्रसंस्करण तथा मत्स्य पालन आधारित आजीविका गतिविधियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीडीएम नाबार्ड, जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख किसान विज्ञान केंद्र, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस, तकनीकी विशेषज्ञ जलछाजन प्रकोष्ठ, जिला समन्वयक रूर्बन मिशन, प्रभारी पदाधिकारी (आर एंड आर) जेआरडीए, आजीविका टीम पीएमयू डीएमएफटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...