Home झारखण्ड नहीं मिल रहा हैं शिक्षिका को इंसाफ,18वें दिन आंदोलन जारी।
झारखण्डराज्य

नहीं मिल रहा हैं शिक्षिका को इंसाफ,18वें दिन आंदोलन जारी।

Share
Teacher is not getting justice, agitation continues on 18th day.
Share

धनबाद । 17 माह का बकाया वेतन को लेकर कतरास गुजराती स्कूल की शिक्षिका भावना चौहान का सत्याग्रह आंदोलन गुरुवार को 18वें दिन भी जारी रहा। 20 अप्रैल से कड़ाके की धूप में यह आंदोलन शुरू हुआ,जो अब तक जारी है।बेबस शिक्षिका का आंदोलन का तो गुजराती समाज, भाजपा, पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा, स्थानीय पार्षद से लेकर गणमान्य लोगों ने समर्थन दिया।लेकिन,अभी तक महिला को इंसाफ नहीं मिला है।भावना चौहान ने कहा कि स्कूल के अध्यक्ष बार – बार सूचना भेजते है।इससे मेरा बीपी बढ़ जाता है।वह बीमार है।बुधवार को गश्त खाकर गिर पड़ी।फिर भी आंदोलन पर है।एक महिला को इस तरह आंदोलन करना पड़ रहा है।लेकिन,जिला प्रशासन ने संज्ञान तक नहीं लिया है।अगर यही हाल रहा,तो वे जल्द ही भूख हड़ताल पर बैठ जायेगी।बकाया नहीं मिलने से घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वह मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की शिकार हो रही है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...