Home झारखण्ड उप विकास आयुक्त ने कलियासोल प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण
झारखण्डराज्य

उप विकास आयुक्त ने कलियासोल प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Share
Deputy Development Commissioner inspected various development works conducted in Kaliyasol block
Share

गुणवत्तापूर्ण तथा तय समय सीमा में कार्य पूरा करने के दिए निर्देश

धनबाद । उप विकास आयुक्त सन्नी राज द्वारा कलियासोल प्रखंड का भ्रमण कर DMFT एवं 15वें वित्त आयोग से संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की गई।

भ्रमण के क्रम में कलियासोल में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण हेतु चयनित स्थल का निरीक्षण जिला खेल पदाधिकारी के साथ किया गया तथा स्टेडियम के DPR पर विस्तृत चर्चा की गई।

सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कनीय अभियंता को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। वहीं PNKN High School में कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा संबंधित एजेंसी को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

DMFT योजना के अंतर्गत चल रहे तालाब जीर्णोद्धार कार्यों का भी निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इस दौरान पिंड्राहाट पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया गया। पंचायत भवन में संचालित होने वाले ज्ञान केंद्र हेतु एक समिति के गठन का निर्देश दिया गया। साथ ही हेडमास्टर, कनीय अभियंता, विद्यालय शिक्षक, पंचायत सचिव, MOIC एवं CHO द्वारा प्रतिदिन कक्षाएं संचालित करने को कहा गया।

पंचायत सचिव एवं VLE को निर्देशित किया गया कि जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह प्रमाण पत्र पंचायत कार्यालय से ही निर्गत किए जाएं। साथ ही आजीविका दीदियों की बैठकों हेतु पंचायत भवन में स्थान उपलब्ध कराने को कहा गया।

पिंड्राहाट मुखिया के साथ पंचायत में 15वें वित्त आयोग से संचालित विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। South Zone WTP निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित एजेंसी को कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज, प्रखंड विकास पदाधिकारी जय प्रकाश नारायण, जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा, डीएमएफटी टीम, स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत अन्य मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...