Home झारखण्ड सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सुनी जनता की समस्याएं।
झारखण्डराज्य

सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक ने सुनी जनता की समस्याएं।

Share
Assistant Director of Social Security listened to the problems of the public.
Share

धनबाद । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। इसमें जिला सामाजिक सुरक्षा विभाग के सहायक निदेशक नियाज़ अहमद ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

जनता दरबार में जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखीं। सहायक निदेशक पदाधिकारी ने सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों की शीघ्र जांच कर उचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर लोदना, कतरासगढ़, बाघमारा,धनबाद,सरायढेला,सिंदरी,तोपचांची,चिरकुंडा, गोविंदपुर,सहित अन्य क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनी गईं।

जनता दरबार में बिजली बिल, वैवाहिक मामले, सिंचाई विभाग,प्रधानमंत्री आवास, बेलगाड़िया टाउनशिप,जमीन विवाद,विद्यालय के नामांकन,भविष्य निधि के अनुदान,जिला दंडाधिकारी न्यायालय के मामले,घर कब्जाने,परीक्षा संबंधी,पुनर्वास मामले,सहित अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

सहायक निदेशक ने आमजनों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। मौके पर आपदा प्रबंधन पदाधिकारी संजय झा, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार मिश्रा मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...