Home झारखण्ड कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने की ‘संशोधित झरिया मास्टर प्लान’ की समीक्षा।
झारखण्डराज्य

कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने की ‘संशोधित झरिया मास्टर प्लान’ की समीक्षा।

Share
Minister of State for Coal and Mines reviewed the 'Revised Jharia Master Plan'.
Share

धनबाद : कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बुधवार की शाम कोयला भवन के सभागार में संशोधित झरिया मास्टर प्लान तथा झरिया पुनर्वास एवं विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) की गतिविधियों के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में मंत्री ने बेलगड़िया टाउनशिप के विकास, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास और बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जेआरडीए के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि पूरे टाउनशिप में सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं। बेलगड़िया से धनबाद रेलवे स्टेशन और झरिया मार्केट के लिए बीसीसीएल द्वारा ई-बस सेवा शुरू की गई है। सुरक्षा के लिए बेलगड़िया में पुलिस आउटपोस्ट सक्रिय कर दिया गया है। जेआरडीए का प्रशासनिक कार्यालय व लोगों की समस्या का निराकरण के लिए ग्रीवांस रिड्रेसल सेल का गठन किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुनर्वासित परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पेंशन सहित सरकार की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आईआईटी आईआईएम के साथ तकनीकी सहयोग लेकर निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि अब तक टाउनशिप की लगभग 800 महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है। साथ ही ई-रिक्शा वितरण और मत्स्य पालन, मशरूम उत्पादन के माध्यम से नए रोजगार सृजित किए जा रहे हैं। बेलगड़िया में 12,000 वर्ग फुट क्षेत्र में एक मेगा कौशल विकास केंद्र स्थापित किया जा रहा है।

साथ में बेलगड़िया में रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी का गठन, बरमसिया कुसमाटांड़ तक 7.6 किलोमीटर टू लेन सड़क का निर्माण, पलानी मोड़ से बेलगड़िया की 2.83 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण, टाउनशिप के अंदरूनी सड़क की पूरी मरम्मत, टाउनशिप में तीन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन व 32 नए का प्रस्ताव के साथ हेल्थ सब सेंटर, लोगों के रोजगार के लिए विभिन्न गतिविधियां, स्कील सेंटर, शोपिंग कॉम्लेक्स, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, विद्यालय, लोगों के सुचारू आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बस तथा ई रिक्शा का नियमित संचालन, जन वितरण प्रणाली की दुकान सहित प्रदान की गई अन्य सुविधाओं से अवगत कराया।

इसके अलावा उन्होंने संशोधित मास्टर प्लान के अनुसार प्रभावितों के पुनर्वास में जेआरडीए, बीसीसीएल एवं जिला प्रशासन का दायित्व, प्रभावित परिवारों को आवासों का आवंटन, वित्तीय सहायता, परिवहन व लॉजिस्टिक्स सहायता सहित अन्य विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इससे पहले उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...