Home झारखण्ड अफवाहों पर ध्यान नहीं दे, पेट्रोल-डीजल की है सुचारू आपूर्ति – उपायुक्त
झारखण्डराज्य

अफवाहों पर ध्यान नहीं दे, पेट्रोल-डीजल की है सुचारू आपूर्ति – उपायुक्त

Share
Don't pay attention to rumours, there is smooth supply of petrol and diesel - Deputy Commissioner
Share

गुरुवार को सभी तेल कंपनियों के साथ उपायुक्त करेंगे बैठक।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले में पेट्रोल और डीजल का स्टॉक खत्म होने तथा दाम बढ़ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की आम जनों से अपील की है।

उन्होंने कहा कि अफवाहों के कारण बुधवार देर शाम कई पेट्रोल पंपों पर अचानक वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में अतिरिक्त ईंधन भरवाने पहुंचने लगे। जिसके कारण सामान्य व्यवस्था प्रभावित हुई।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से घबराकर जरूरत से ज्यादा ईंधन लेने की कोशिश न करें। आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।

उपायुक्त ने कहा कि इसको लेकर गुरुवार को समाहरणालय में जिले की सभी तेल कंपनियों के साथ एक बैठक आहूत की गई है। जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...