Home उत्तर प्रदेश कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।
उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर देहात में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती एवं 34 बकरियों की मौत।

Share
A girl and 34 goats died due to lightning in Kanpur Dehat.
Share

कानपुर देहात : रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा भैथरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवती की मौत हो गई, जबकि करीब 34 बकरियां भी इसकी चपेट में आकर मर गईं। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर तहसील प्रशासन व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन किया।

दरअसल रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के कपराहट ग्राम पंचायत के मजरा भैथरी गांव के कुछ किसान खेतों पर बकरियां चराने गए थे। इनमें गांव निवासी राम बहादुर की 19 वर्षीय पुत्री रुचि, पशुपालक रामचंद्र, राधे सहित अन्य लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से रुचि गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे तत्काल रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं आकाशीय बिजली गिरने से पशुपालकों की बकरियां भी चपेट में आ गईं। बताया गया कि रामचंद्र की करीब 21, राम बहादुर की करीब 12 तथा राधे की एक बकरी की मौत हो गई। घटना में कुल करीब 34 बकरियों की जान चली गई।
सूचना मिलने पर एसडीएम शिखा संखवार व राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पशुपालकों से जानकारी ली।

संवाददाता – बिबेक द्विवेदी (कानपुर देहात, उत्तरप्रदेश)

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।

एसएसपी प्रभात कुमार की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान, पेट्रोल-डीजल की...

दिव्यांगों की समस्याओं से अवगत हुए हारून रशीद।

धनबाद (झारखंड) : राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड (झारखण्ड सरकार) के सदस्य मो....