Home झारखण्ड पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।
झारखण्डराज्य

पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भारी भीड़।

Share
A huge crowd gathered at the petrol pumps due to the rumor of running out of petrol and diesel.
Share

एसएसपी प्रभात कुमार की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान, पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति जारी।

भीड़ और अव्यवस्था के बीच पुलिस प्रशासन अलर्ट,लोगों से तेल की बचत करने की अपील।

धनबाद (झारखंड) : जिले में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही बुधवार देर शाम कई पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देखते ही देखते विभिन्न पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कई जगहों पर अफरा-तफरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों में अतिरिक्त पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंचने लगे, जिसके कारण सामान्य व्यवस्था प्रभावित हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी अलर्ट मोड में नजर आई। इस बीच जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

एसएसपी ने कहा कि अचानक अत्यधिक भीड़ बढ़ जाने के कारण पेट्रोल पंपों पर परेशानी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराकर जरूरत से ज्यादा तेल लेने की कोशिश न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल खरीदें।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान परिस्थिति में नागरिकों को जिम्मेदारी दिखाने की जरूरत है। यदि लोग संयम बरतेंगे और ईंधन की बचत करेंगे तो आपूर्ति व्यवस्था लगातार सुचारु बनी रहेगी और किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। पुलिस प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...