Home झारखण्ड पेट्रोल – डीजल की सप्लाई में नहीं है कोई कमी।
झारखण्डराज्य

पेट्रोल – डीजल की सप्लाई में नहीं है कोई कमी।

Share
There is no shortage in the supply of petrol and diesel.
Share

प्रशासन ने की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव तथा अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) एवं हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के वरीय प्रबंधन के साथ बैठक कर पेट्रोल पंपों पर ईंधन सप्लाई की वास्तविक स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त इस बैठक में ऑनलाइन जुड़े थे।

पेट्रोलियम कंपनियों से जब पूछा गया कि बुधवार को अचानक सभी पेट्रोल पंप पर वाहनों की अत्यधिक भीड़ होने का क्या कारण था? तब पेट्रोलियम कंपनियों ने बताया कि पेट्रोल डीजल की सप्लाई में कोई कमी नहीं है। आज सुबह से सभी पंप पर ईंधन की आपूर्ति जारी है। बताया कि बुधवार को अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर अचानक वाहनों की भीड़ उमड़ पड़ी। घबराहट में लोग अपने वाहनों में अतिरिक्त ईंधन भराने के लिए पहुंचने लगे। इसके कारण सामान्य व्यवस्था प्रभावित हुई।

बताया कि बुधवार को अफवाह के कारण कुछ पेट्रोल पंपों पर 4 दिन की बिक्री के बराबर ईंधन की बिक्री हुई। अमूमन वाहनों में कम ईंधन भराने वालों ने भी अधिक ईंधन भरा लिया। जबकि ईंधन की सप्लाई सुचारू रूप से बनी हुई है। प्रबंधन ने धनबाद को अतिरिक्त ईंधन सप्लाई किया है। पेट्रोलियम कंपनी हर रिटेलर के स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती हैं। तब तक जिला प्रशासन एवं पेट्रोलियम कंपनियां रिटेल आउटलेट पर नजर बनाए रखेंगी। जिला पशासन ने सभी अंचल अधिकारियों एवं संबंधित थाना को अपने-अपने क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन को पेट्रोल पंप में स्टॉक की सूचना देने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जनहित के विरुद्ध रिटेल आउटलेट कोई काम नहीं करेगा। ईंधन का स्टॉक होने के बावजूद पेट्रोल पंप जानबूझकर ईंधन नहीं देगा तो जिला प्रशासन अपने स्तर से पंप संचालक के विरुद्ध करवाई करेगा।

बैठक के अंत में उप विकास आयुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, बीपीसीएल के टेरिटरी मैनेजर मनीष कुमार गर्ग, एचपीसीएल के रीजनल मैनेजर अमित मेहता, आईओसीएल के डिविजनल मैनेजर सुयांश कुमार मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...