Home झारखण्ड अवैध खनन के खिलाफ महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध।
झारखण्डराज्य

अवैध खनन के खिलाफ महिलाओं ने सड़क जाम कर जताया विरोध।

Share
Women protested against illegal mining by blocking the road.
Share

धनबाद (झारखंड) : तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मुदीडीह इलाके में अवैध खनन के खिलाफ सैकड़ों महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सिजुआ-राजगंज मुख्य सड़क को राधा कृष्ण मंदिर के पास करीब 3 घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में झाड़ू और लाठी लेकर अवैध खनन को तुरंत रोकने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और अवैध खनन स्थल पर डोजरिंग कराने की मांग की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर मिलीभगत के कारण क्षेत्र में कोयला और अन्य अवैध गतिविधियां लगातार जारी हैं, जिससे ग्रामीणों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

लगभग तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण सड़क पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और राहगीरों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारी महिलाएं प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी नारेबाजी करती रहीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया। इसके बाद महिलाएं लिखित शिकायत देने के लिए थाना गईं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद जिला के 15 सहायक व कनीय अभियंता का स्थानांतरण।

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर...

आंगनबाड़ी केंद्रों में बिजली कनेक्शन के लिए विद्युत अभियंताओं के साथ बैठक।

धनबाद : उप विकास आयुक्त सन्नी राज के निर्देशानुसार धनबाद सदर, बलियापुर,...

कुसुंडा के गोधर में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में दरार।

धनबाद : केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया...