बोकारो (झारखंड) : बरमसिया सड़क दुर्घटना में मृत दंपति के परिजनों को मुआवजा एवं दोषी वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को दामुडीह पंचायत के ग्रामीणों ने चंदनकियारी के बरमसिया-पुरुलिया मुख्य पथ एनएच-218 स्थित दूबेकांटा मोड़ को शव के साथ जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मई को हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सोमवार देर शाम बरमसिया मुख्य सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने मृतक परिवार को उचित मुआवजा देने, दोषी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
परिजनों का कहना है कि हादसे में जान गंवाने वाले दंपति के तीन बच्चों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी सरकार उठाए और सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर सख्ती की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
Leave a comment