Home झारखण्ड कुसुंडा के गोधर में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में दरार।
झारखण्डराज्य

कुसुंडा के गोधर में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, तीन घरों में दरार।

Share
Ground caved in with loud explosion in Godhar of Kusunda, cracks in three houses.
Share

धनबाद : केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसुंडा के गोधर 6 नंबर एरिया सब स्टेशन के पीछे सोमवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक तेज आवाज के साथ जमीन धंस गई। भू-धंसान के बाद इलाके में गोफ बन गया और आसपास के तीन घरों में दरारें आ गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से सामान निकालकर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे। घटना हवा चानक के पास हुई, जहां अचानक जोरदार आवाज के साथ जमीन धंसने लगी।

भू-धंसान के बाद इलाके से जहरीली गैस का भी रिसाव हो रहा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर केंदुआडीह थाना प्रभारी प्रमोद पाण्डेय मौके पर पहुंचे और इलाके का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह हादसा बीसीसीएल प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में पहले भी कई बार भू-धंसान की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

पीड़ित शिवनंदन पासवान और पार्वती देवी ने बीसीसीएल से सुरक्षित स्थान पर आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद बीसीसीएल प्रबंधन ने क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गोधर इलाके में करीब 250 परिवार रहते हैं और लगातार हो रहे भू-धंसान से लोगों की जान जोखिम में है। लोगों में इस बात को लेकर भी नाराजगी है कि घटना के काफी देर बाद तक न तो बीसीसीएल प्रबंधन और न ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...