Home झारखण्ड उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।
झारखण्डराज्य

उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

Share
JMM Chhatra Morcha expressed concern over the shortage of teachers in Urdu and Nagpuri departments.
Share

मांडर कॉलेज में उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की कमी पर JMM छात्र मोर्चा ने जताई चिंता।

रांची (झारखंड) : मांडर कॉलेज में Jharkhand Mukti Morcha के छात्र संगठन जेएमएम छात्र मोर्चा द्वारा उर्दू एवं नागपुरी विभाग में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर गहरी चिंता जताई गई। छात्र मोर्चा के सदस्यों ने कहा कि लंबे समय से दोनों विभागों के छात्र-छात्राओं को पर्याप्त शिक्षकों के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छात्र मोर्चा ने कॉलेज प्रशासन एवं संबंधित विभाग को 10 दिनों का समय देते हुए मांग की है कि जल्द से जल्द उर्दू और नागपुरी विभाग में शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जेएमएम छात्र मोर्चा आंदोलन करने को बाध्य होगा। आवश्यकता पड़ने पर कॉलेज में तालाबंदी भी की जा सकती है।

छात्र नेताओं ने कहा कि उर्दू और नागपुरी विभाग के छात्र दर-दर भटकने को मजबूर हैं। कभी क्लास नहीं हो रही है तो कभी शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण छात्रों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं पिछड़े वर्ग के छात्रों का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है।

जेएमएम छात्र मोर्चा ने यह भी कहा कि केवल उर्दू और नागपुरी विभाग ही नहीं, बल्कि कॉलेज की अन्य समस्याओं को लेकर भी जल्द व्यापक स्तर पर बातचीत की जाएगी और छात्रों के हित में लगातार आवाज उठाई जाएगी।

इस दौरान जेएमएम छात्र मोर्चा के कई सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की हैं कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए और जल्द से जल्द शिक्षकों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...