Home झारखण्ड अंडरपास पुल को लेकर ग्रामीणों ने किया डीआरएम का पुतला दहन।
झारखण्डराज्य

अंडरपास पुल को लेकर ग्रामीणों ने किया डीआरएम का पुतला दहन।

Share
Villagers Burn Effigy of DRM Over Underpass Bridge Issue.
Share

ग्रामीणों की मांग अंडरपास पुल में हो सुधार, डबल लेन की जरूरत।

धनबाद (झारखंड) : जिला के बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ 4/ए/ई रेलवे फाटक के समीप निर्मित अंडरपास पुल को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को बड़की बौआ 7 नंबर मोड़ बिनोद बिहारी महतो चौक पर धनबाद डीआरएम का पुतला दहन किया। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास पुल में आए दिन जल जमाव की स्थिति होती हैं। वहीं, लाइट की व्यवस्था नहीं होने से अंधेरा में आने – जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता हैं। जबकि, रेलवे फाटक भी बंद ही रहता हैं। ऐसे में एकमात्र आने जाने का रास्ता अंडरपास पुल ही हैं। जिससे होकर प्रतिदिन आस – पास के कई गाँव के लोग आते – जाते हैं। जिसमें स्कूली बच्चें, कामकाजी लोग, महिला – पुरुष एवं अन्य शामिल हैं। दो पहिया एवं चार पहिया वाहन भी रोजाना काफी संख्या में आवागमन करते हैं। ग्रामीणों की मांग हैं कि अंडरपास पुल को लेकर जो भी समस्या हैं, उसे जल्द से जल्द दूर किया जाए एवं डबल लेन अंडरपास पुल की सुविधा होनी चाहिए। जबकि, संबंधित विभागीय अधिकारी द्वारा अंडरपास पुल का निरीक्षण किया गया हैं एवं आश्वासन भी दिया गया हैं। लेकिन, उपरोक्त मांगो को लेकर आगामी 25 मई को ग्रामीण शांतिपूर्ण एक दिवसीय धरना देंगे। कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, संघर्ष जारी रहेगा।
मौके पर मुखिया भीम लाल रजक, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक, संतोष रवानी, बबलू महतो, असीम दत्ता, भजदेव बाउरी, संतोष कुंभकार, राजेश कुम्हार, रंजीत बाउरी, गोपाल रवानी, मुकेश यादव, राजेश साव, बबलू साव, साबिर हुसैन, सरवर आलम, सहदेव महतो, नुनुलाल साव, भोला साव एवं अन्य मौजूद रहें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...