Home झारखण्ड मामले में प्रशासन और सरकार को गुमराह करने के लिए गलत आरोप लगाया जा रहा हैं – मंटू महतो
झारखण्डराजनीतिराज्य

मामले में प्रशासन और सरकार को गुमराह करने के लिए गलत आरोप लगाया जा रहा हैं – मंटू महतो

Share
False allegations are being leveled to mislead the administration and the government in this matter – Mantu Mahto.
Share

आरोप पर जिला अध्यक्ष मंटू महतो का पलटवार, कहा हरसंभव निष्पक्ष जांच में सहयोग के लिए तैयार

आरोप लगा कर मामले को गुमराह करने की हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की साजिश – मंटू महतो

घटना में मुख्य साजिशकर्ता के उद्भेदन के लिए आजसू पार्टी किसी भी हद तक जाने को तैयार

धनबाद (झारखंड) : बांसजोड़ा – लोयाबाद हिंसक झड़प एवं गोलीकांड मामले में जिला परिषद सदस्य मोहम्मद इसराफ़िल व झामुमो नेता मोहम्मद आजाद के नेतृत्व में बयानबाजी कर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष मंटू महतो पर मुख्य साजिशकर्ता होने का आरोप लगाया गया। जिस पर मंटू महतो ने पलटवार करते हुए कहा कि वह प्रशासन को निष्पक्ष जांच में हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। कॉल डिटेल्स जांच के लिए जब भी मोबाइल की जरूरत होगी। वह प्रशासन को स्वयं अपना मोबाइल देंगे। इसके साथ ही अन्य रूप में भी जब भी प्रशासन को उनकी जरूरत होगी, वह सभी तरह से सहयोग के लिए तैयार हैं। अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी घटना के बाद से ही लगातार आंदोलनरत हैं। उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रहीं हैं। जिससे सच सबके सामने आए एवं इस घटना का उद्भेदन हो। उनका कहना हैं कि निर्दोष लोग फंसे नहीं और जो सही में दोषी हैं, उनको सजा मिलें। इसी के लिए आजसू पार्टी आंदोलन कर रहीं हैं। लेकिन, मामले में प्रशासन और सरकार को गुमराह करने के लिए गलत आरोप लगाया जा रहा हैं। आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बात का उद्भेदन करें कि किशुन रवानी को कब कांग्रेस कार्यकर्ता बनाया गया? या सिर्फ इस मामले के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बनाया गया हैं।

False allegations are being leveled to mislead the administration and the government in this matter – Mantu Mahto.

वहीं, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो सिर्फ प्रेस वार्ता कर चले जाते हैं। क्यों किशुन रवानी के परिजनों से मुलाकात नहीं किये? कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा गलत आरोप लगाया जा रहा हैं। अगर सच में कांग्रेस कार्यकर्ता घटना का उद्भेदन करवाना चाहते हैं तो आंदोलन के साथ जुड़े और उनकी सरकार हैं, साथ मिलकर निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच की मांग करें। किशुन रवानी हत्याकांड का उद्भेदन जरूर होगा। चाहे इसके लिए आजसू पार्टी को जिस हद तक जान होगा जायेंगे। जरूरत पड़ी तो आजसू पार्टी के नेता केंद्र तक जायेंगे। अगर कांग्रेस कार्यकर्ता चाहते हैं घटना का उद्भेदन हो तो सरकार से सीबीआई जांच की मांग करें। सिर्फ मामले को गुमराह करने के लिए झूठा आरोप न लगाए। मंटू महतो ने स्पष्ट कहा कि धनबाद की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि मुख्य साजिशकर्ता का उद्भेदन जरूर होगा। इस मामले को लेकर जिस प्रकार से झूठा आरोप लगा कर मामले को गुमराह करने की साजिश की जा रहीं हैं, वह गलत हैं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी

धनबाद के सोनारडीह में कोयला तस्करों ने की फायरिंग-बमबारी, पुलिस गश्ती दल...

युवा साधक विकी सिंह दसौंधी की पहल को मिली व्यापक सराहना

काशी में सम्पन्न वैदिक शक्ति महाअनुष्ठान बना चर्चा का विषय, युवा साधक...

दुर्गेश आर सिंह राजपूत ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में किया दर्शन

मुंबई : आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर दुर्गेश आर सिंह...

रेड डॉट चैलेंज एवं मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार झारखंड...