Home झारखण्ड 21 जून को बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल में होगा आम महोत्सव का आयोजन
झारखण्डराज्य

21 जून को बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल में होगा आम महोत्सव का आयोजन

Share
A Mango Festival will be held at DMC Mall, Bank More, on June 21.
Share

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आम महोत्सव भी बनेगा आकर्षण का केंद्र

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज की अध्यक्षता में 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले आम महोत्सव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों एवं जेएसएलपीएस (पलाश) के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 8:00 बजे से बैंक मोड़ स्थित डीएमसी मॉल परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों द्वारा उत्पादित आमों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराना तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना है।

उन्होंने कहा कि आम महोत्सव में जिले के किसानों एवं एफपीओ के माध्यम से विभिन्न किस्मों के आमों की प्रदर्शनी-सह-बिक्री की जाएगी। आगंतुकों को आम्रपाली, मल्लिका, लंगड़ा, दशहरी, सिंदूरी सहित कई लोकप्रिय किस्मों के आम एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे।

महोत्सव में जेएसएलपीएस से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों (दीदियों) द्वारा विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों पर आम आधारित उत्पाद जैसे आचार, चटनी, अमावट, आम जूस, आम पन्ना सहित अन्य मूल्य संवर्धित उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे महिला समूहों को अपनी उत्पादकता और उद्यमिता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि धनबाद जिले में आम एक प्रमुख बागवानी फसल है और इसकी बेहतर उपज को देखते हुए किसानों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन, समुचित व्यवस्था, व्यापक प्रचार-प्रसार तथा आगंतुकों की सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलेवासियों से आम महोत्सव में शामिल होकर स्थानीय किसानों एवं महिला समूहों को प्रोत्साहित करने की अपील की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...