Home झारखण्ड 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन
झारखण्डराज्य

26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन

Share
Conclusion of the 26th Jharkhand State Youth Basketball Championship 2026
Share

रागिनी सिंह एवं अरूप चटर्जी ने किया विजेताओं को सम्मानित, झारखंड आर्म्ड पुलिस-1 और पूर्वी सिंहभूम बने राज्य चैंपियन

धनबाद (झारखंड) : के.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स गोविंदपुर में आयोजित 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता 2026 का समापन शुक्रवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ संपन्न हुआ। चार दिनों तक चले इस राज्य स्तरीय आयोजन में झारखंड के विभिन्न जिलों एवं इकाइयों से आए लगभग 400 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं निरसा विधायक अरूप चटर्जी रहें। दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में विजय झा (पूर्व बियाडा अध्यक्ष), डॉ. शिवानी झा, डॉ. प्रतिभा राय, डॉ. आशा राय, शारदा सिंह (अध्यक्ष, जिला परिषद), कृष्णा अग्रवाल, राजीव शर्मा, उदय सिंह, जुबैर आलम, अमरेंद्र सहाय (पूर्व अध्यक्ष, बार काउंसिल धनबाद) एवं जीतेंद्र सिंह (सचिव, बार काउंसिल धनबाद) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा किए गए सफल आयोजन की सराहना की।

बालिका वर्ग फाइनल

बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड आर्म्ड पुलिस-1 (JAP-1) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टाटा स्टील को 34-08 से पराजित कर राज्य चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता टीम की ओर से दृषानी ने 18 अंक बनाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि टाटा स्टील की ओर से खुशी ने 5 अंक अर्जित किए।

बालक वर्ग फाइनल

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में पूर्वी सिंहभूम जिला बास्केटबॉल संघ (ESDBA) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन (JBA) को 57-31 से पराजित कर राज्य चैंपियनशिप अपने नाम की। विजेता टीम के उदय ने 18 अंक बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि जमशेदपुर की ओर से राजवीर ने 13 अंक अर्जित किए।

तृतीय स्थान के मुकाबले

बालिका वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन (JBA) ने धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ (DDBA) को 29-22 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

बालक वर्ग के तीसरे स्थान के मुकाबले में धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ (DDBA) ने बोकारो स्टील लिमिटेड (BSL) को 37-34 से पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया। धनबाद की ओर से साहिल ने 12 अंक बनाकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सेमीफाइनल मुकाबले

सेमीफाइनल मुकाबलों में बालिका वर्ग में JAP-1 ने JBA को 50-15 तथा टाटा स्टील ने धनबाद को 46-39 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम ने BSL को 50-30 तथा जमशेदपुर बास्केटबॉल एसोसिएशन ने धनबाद को 38-35 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ की अध्यक्ष डॉ. साधना कुमारी ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता ने राज्य की युवा प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, कोचों, निर्णायकों, प्रायोजकों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों का सफल आयोजन हेतु आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से झारखंड बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष ओलंपियन हरभजन सिंह एवं सचिव तथा अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जे. पी. सिंह का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन, विश्वास एवं सहयोग के कारण धनबाद को इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में तपन सेन (आयोजन सचिव, 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल प्रतियोगिता), अनंत श्रीकृष्ण (संयुक्त सचिव, धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ) एवं पंकज कुमार (समन्वयक, धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ) सहित आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

धनबाद जिला बास्केटबॉल संघ ने झारखंड बास्केटबॉल संघ, खिलाड़ियों, अतिथियों, मीडिया प्रतिनिधियों, प्रायोजकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल समापन की घोषणा की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...