Home झारखण्ड जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
झारखण्डराज्य

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

Share
The Deputy Commissioner heard the grievances of the general public at the public hearing.
Share

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की समस्याएं सुनीं। समस्या के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनता दरबार में राजगंज, चिरकुंडा, कतरास, धनबाद, बरवाअड्डा, झरिया, गोविंदपुर, सिजुआ, तोपचांची, सरायढेला, बलियापुर, बाघमारा सहित अन्य क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए।

जनता दरबार में अतिक्रमण कर जबरन घर निर्माण करने, जमीन पर अवैध कब्जा करने, जान से मारने की धमकी देने, विस्थापन संबंधी समस्याएं, भू-मापी, प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता बरतने, आंगनबाड़ी सेविका चयन, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, तालाब जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता, दाखिल-खारिज लंबित रहने सहित विभिन्न मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों का अवलोकन कर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवेदकों को समयबद्ध तरीके से राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम...

सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के अवसर...