Home झारखण्ड सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
झारखण्डराज्य

सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Share
Program organized at Sadar Hospital on Sickle Cell Anemia Awareness Day.
Share

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को सिकल सेल एनीमिया जागरूकता दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, धनबाद में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जागरूकता रथ को रवाना किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित स्वास्थ्य अधिकारियों और चिकित्सकों ने सभी सरकारी अस्पतालों में सिकल सेल की निःशुल्क जाँच कराने की अपील की। इस दौरान बीमारी के लक्षण, बचाव और बच्चों की देखभाल से जुड़ी निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

सिकल सेल रोग क्या है?

यह एक अनुवांशिक रोग है।

जब तक खून की जाँच नहीं कराई जाए, तब तक इस
रोग का पता नहीं चलता है।

परिवार का कोई भी सदस्य जिसकी उम्र शून्य (0) से 40 वर्ष हो, उसे सिकल सेल जाँच अवश्य करानी चाहिए।

समय पर जाँच न कराने से मरीज को अन्य शारीरिक जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

यदि परिवार में किसी को भी यह एनीमिया हो, तो परिवार के सभी सदस्यों की जाँच जरूरी है।

सिकल सेल एनीमिया के मुख्य लक्षण :

एनीमिया या पीलापन दिखाई देना।

बार-बार संक्रमण होना या बीमार पड़ना।

थकान, बुखार, सूजन तथा कमजोरी महसूस होना।

रोग प्रतिरोधक क्षमता का घट जाना।

जोड़ों में दर्द या सूजन होना।

छाती में दर्द, साँस फूलना तथा पीठ व पेट में दर्द होना।

बच्चों की देखभाल के लिए विशेष निर्देश :

यदि बच्चे को सिकल सेल एनीमिया हो, तो स्कूल के प्रिंसिपल/प्राचार्य और कक्षा शिक्षक को इसकी जानकारी अवश्य दें।

शिक्षक को यह निर्देश दें कि स्कूल में बच्चे से शारीरिक श्रम, व्यायाम या कोई भी भारी काम न करवाया जाए।

पीड़ित बच्चे को बार-बार पेशाब आने पर शिक्षक उसे शौचालय जाने की अनुमति दें।

स्कूल के शिक्षक को आपातकालीन लक्षणों की पूरी जानकारी होनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग ने सूचित किया है कि इस बीमारी के संबंध में अधिक जानकारी अथवा सहायता के लिए आम नागरिक सिविल सर्जन कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने के लिए टोल-फ्री एम्बुलेंस नंबर 108 या स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हेतु टोल-फ्री नंबर 104 पर कॉल किया जा सकता है।

मौके पर टीबी सह मलेरिया पदाधिकारी डॉक्टर रेखा कुमारी, सदर अस्पताल के प्रभारी, सभी डॉक्टर, कर्मी, सहिया मौजूद रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

उद्यम कैम ऑन पीएमएफएमई का जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : शुक्रवार को ज़िला उद्योग केंद्र, धनबाद में विषयगत उद्यम...

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं

धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने शुक्रवार को...