Home झारखण्ड मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम के प्रचार प्रसार को लेकर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
झारखण्डराज्य

मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम के प्रचार प्रसार को लेकर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Share
Organization of sports competitions to raise awareness about the adverse effects of substance abuse and its prevention.
Share

मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम के प्रचार प्रसार को लेकर खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

धनबाद (झारखंड) : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम के संबंध में जिला खेल विभाग, धनबाद द्वारा संचालित जागरूकता अभियान के अंतर्गत खिलाड़ियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धनबाद जिला अंतर्गत खेल विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ियों की सहभागिता से किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल क्रॉस कंट्री रेस से हुई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली का परिचय दिया। इसके उपरांत कबड्डी एवं रस्साकशी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीम वर्क एवं प्रतिस्पर्धात्मक कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों एवं उपस्थित प्रशिक्षकों को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया। खिलाड़ियों ने भी नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

जिला खेल विभाग, धनबाद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं खिलाड़ियों में मादक पदार्थों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना तथा खेलों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश का प्रसार करना था। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...