Home झारखण्ड धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार
झारखण्डराज्य

धनबाद पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 अपराधी गिरफ्तार

Share
Dhanbad Police bust bike-lifting gang; 5 criminals arrested.
Share

चोरी की 13 मोटरसाइकिल समेत लॉक तोड़ने वाला औजार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों का रहा हैं पुराना आपराधिक इतिहास

धनबाद (झारखंड) : धनबाद पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का खुलासा किया है। निरसा अनुमंडल क्षेत्र में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी की 13 मोटरसाइकिल और बाइक चोरी में इस्तेमाल किया जाने वाला विशेष औजार बरामद किया गया है।

जानकारी देते हुए धनबाद के ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि मामला कालूबथान ओपी क्षेत्र का है। जहां 19 जून को एक मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई थी। इसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 जून को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के पास छापेमारी कर पांच आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे लोग संगठित होकर मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट तोड़ देते थे, चेचिस नंबर मिटाकर और बाइक का रंग बदलकर उसे बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 13 मोटरसाइकिल बरामद की है। साथ ही बाइक का लॉक तोड़ने और स्टार्ट करने में इस्तेमाल होने वाला पेचकस जैसा औजार भी जब्त किया गया है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ धनबाद तथा पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...