Home झारखण्ड जनता दरबार में दर्जनों आवेदनों पर हुई त्वरित सुनवाई
झारखण्डराज्य

जनता दरबार में दर्जनों आवेदनों पर हुई त्वरित सुनवाई

Share
'Janata Darbar' organized under the chairmanship of the Deputy Commissioner.
Share

उपायुक्त की अध्यक्षता में ‘जनता दरबार’ का आयोजन

दर्जनों आवेदनों पर त्वरित सुनवाई, कई मामलों का मौके पर ही हुआ निष्पादन

धनबाद (झारखंड) : जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को ‘जनता दरबार’ का आयोजन किया गया। आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए आयोजित इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न दूर-दराज के क्षेत्रों से आए दर्जनों ग्रामीणों एवं फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने संवेदनशीलता के साथ एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/संशोधन, वृद्धावस्था एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना,अबूआ आवास,हॉस्टल में नामांकन नहीं होने, दाखिल-खारिज को रद्द करने, गैर-आबाद तालाब की जमाबंदी रद्द करने, मुआवजा, वित्तीय और बैंक संबंधी मामले, सड़क व नाली निर्माण, धोखाधड़ी और प्रताड़ना के मामले, राजस्व, पेयजल, आपूर्ति, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग से संबंधित शिकायतें शामिल थीं।

मामलों की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन पर एवं मौके पर ही त्वरित कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। जनता दरबार में उपस्थित कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया, जिससे कई नागरिकों को तुरंत राहत मिली। जिन आवेदनों का तत्काल निष्पादन संभव नहीं था, उनके लिए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को एक निश्चित समय सीमा (टाइमलाइन) के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौंपने और गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...