Home झारखण्ड संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का स्थानांतरण
झारखण्डराज्य

संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का स्थानांतरण

Share
संविदा पर नियुक्त 32 कर्मियों का स्थानांतरण
Share

धनबाद (झारखंड) : उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने मनरेगा अधिनियम, 2005 के अन्तर्गत संविदा के आधार पर नियुक्त एवं विभिन्न प्रखण्डों में कार्यरत 17 प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, 1 तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष), 4 तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), 6 लेखा सहायक एवं 4 कम्प्यूटर सहायक सहित 32 कर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया है।

उन्होंने एगारकुंड, बाघमारा, धनबाद, निरसा, बलियापुर, कलियासोल, गोविंदपुर, तोपचांची, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, गोविंदपुर, टुंडी, कलियासोल, तोपचांची, बाघमारा एवं निरसा के लेखा सहायक, एगारकुंड, धनबाद, बलियापुर एवं बाघमारा के तकनीकी सहायक (कनीय अभियंता के समकक्ष), तोपचांची, बलियापुर, बाघमारा एवं कलियासोल के कंप्यूटर सहायक तथा पूर्वी टुंडी के तकनीकी सहायक (सहायक अभियंता के समकक्ष) का अन्य प्रखंड में स्थानांतरण किया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...