Home क्राईम कपूरिया पंचायत से पंचायत सचिव का दोपहिया वाहन हुआ चोरी, जांच पड़ताल जारी
क्राईमजुर्मझारखण्डराज्य

कपूरिया पंचायत से पंचायत सचिव का दोपहिया वाहन हुआ चोरी, जांच पड़ताल जारी

Share
Panchayat Secretary's two-wheeler stolen from Kapuriya Panchayat; investigation underway.
Share

धनबाद (झारखंड) : कपूरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत कपूरिया पंचायत भवन के प्रांगण से पंचायत सचिवालय हीरालाल नापित का दोपहिया वाहन शनिवार 20 जून को चोरी हो गया। गाड़ी संख्या JH10BH6018 हैं। घटना के अगले दिन 21 जून को कपूरिया ओपी में पंचायत सचिव के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया। पंचायत सचिव के अनुसार वह शनिवार को सुबह 11:30 बजे गाड़ी खड़ा कर पंचायत भवन के अंदर चले गए और अपने कार्यों में व्यस्त हो गए। लेकिन, जब वह कार्य कर दोपहर 02:45 बजे पंचायत भवन से बाहर निकले तो गाड़ी वहां नहीं थी। अज्ञात चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जिसकी जांच – पड़ताल जारी हैं। वाहन की डिकी में बौआ कला उत्तर एवं कपूरिया पंचायत से संबंधित दस्तावेज, चाभी और बैंक के कागजात भी थे। जो गाड़ी के साथ ही चोरी हो गया। अब सवाल ये हैं कि अगर पंचायत भवन परिसर सुरक्षित न हो तो कल को पंचायत भवन में भी घटना हो सकती हैं और ऐसे माहौल में सरकारी कर्मचारी काम कैसे करें? कपूरिया ओपी बगल में ही होने के बावजूद चोरी की घटना हो रहीं हैं। इस प्रकार सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? गाड़ी नहीं होने से पंचायत सचिव को आने – जाने में दिक्कत तो हो ही रहीं हैं, लेकिन नौकरी हैं तो करना ही पड़ेगा। फिलहाल पंचायत सचिव इस उम्मीद में हैं कि शायद उनकी चोरी हुई गाड़ी मिल जाए।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...