श्रमिक चौक से गया पुल, बैंक मोड़ की तरफ रहेगा नो एंट्री
शहरी क्षेत्रों में दोपहर 01 बजे से जुलूस समाप्ति तक यात्री बसों के प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी
धनसार से कतरास मोड़ तथा केन्दुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
धनबाद (झारखंड) : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन व वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देशानुसार मुहर्रम को लेकर धनबाद शहर के प्रमुख मार्गों के ट्रैफिक प्लान में पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) धनबाद तथा पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, यातायात थाना, धनबाद, ने परिवर्तन किया है।
ऑटो, ई-रिक्शा एवं सवारी वाहनों का परिचालन मार्ग एवं नो इंट्री प्वाइंट (समय संध्या 4:00 बजे से जुलूस समाप्ति तक)
मेमको मोड़ की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा गोल बिल्डिंग, मेमको मोड, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।
गोल बिल्डिंग की ओर आने वाली सभी प्रकार के सवारी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा गोल बिल्डिंग, मेमको मोड, सिटी सेन्टर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य स्थान की ओर जायेंगे।
केन्दुआडीह की ओर से आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट तक आएंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक तक आएंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। धनसार चौक से बैंक मोड़/शक्ति मंदिर के तरफ जाना वर्जित रहेगा।
भूदा, बलियापुर, हीरापुर झारखंड मैदान की तरफ से पुरानी बाजार मनईटांड की ओर आने वाले वाहन बरमसिया पुल से वापस पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। बरमसिया पुल से मनईटांड/पुरानी बाजार एवं हीरापुर की ओर नो एंट्री रहेगा।
भुली, बिनोद बिहारी चौक के तरफ से आने वाले वाहन बिरसा गुण्डा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलव स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
धनबाद नगर से भुली की ओर जाने वाले वाहन ओवरव्रीज पर सुभाष चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से वासेपुर होतु हुए भुली जायेंगे।
श्रमिक चौक से गया पुल / बैंक मोड़ के तरफ नो एंट्री रहेगा।
जेसी मल्लिक, पटेल चौक, पानी टंकी, हटिया मोड़, प्रेम नगर गली, रणधीर वर्मा चौक, अनुमण्डल कार्यालय रोड, भोला चाय दुकान, रेलवे स्टेशन, मजार की ओर से हीरापुर की तरफ नो एंट्री रहेगा।
यात्री बसों का परिचालन मार्ग
शहरी क्षेत्रों में दोपहर 01 बजे से जुलूस समाप्ति तक यात्री बसों का प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी। इस दौरान यात्री बसों के परिचालन हेतु निम्न मार्ग निर्धारित किया गया है।
(i) धनबाद-बोकारो राँची/राँची-बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग निर्धारण किया जाता है :-
करकेन्द मोड़, राजु यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार), सिजुआ नया मोड़, पाण्डेयडीह, तेतुलगारी थाना, शहीद शक्ति नाथ चौक, बिनोद बिहारी महतो चौक, बिरसा मुण्डा पार्क, मेमको मोड़, बरटांड बरा स्टैंड (धनबाद)।
(ii) जमशेदपुर-पुरुलिया-धनबाद / धनबाद-पुरुलिया-जमशेदपुर मार्ग से पचिालित होने वाले यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से गार्ग का निर्धारण किया जाता है :-
नगीना बाजार (मोहलबनी चेक पोस्ट, CISF) सुदामडीह थाना, जामाडोबा मोड़, पुटकी मोड़, करकेन्द मोड़, करकेन्द मोड़ के उपरांत धनबाद-बोकारों-राँची/रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग।
(iii) सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन हेतु निम्न रूप से मार्ग का निर्धारण किया जाता है :
इन्दिरा चौक, झरिया, कतरास मोड़, केन्दुआ, करकेन्द मोड़/करकेन्द मोड के उपरांत राँची-बोकारो-धनबाद मार्ग।
निम्नलिखित स्थानों पर भारी वाहनों के लिये (01:00 बजे दोपहर से जुलूस समाप्ति तक)-
- जोरापोखर थाना :-
सिन्दरी से पुटकी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए गौशाला ओपी के पास नो एंट्री रहेगा।
बोकारो से धनबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश डिनोबली स्कूल गेट से आगे नो एंट्री रहेगा।
पुटकी से सिन्दरी की ओर जाने वाले भारी वाहन के लिए आबो देवी पेट्रोल पंप के बाद नो एंट्री रहेगा।
- झरिया थाना :-
धनसार से कतरास मोड़ (झरिया) तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
केन्दुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
- बैंक मोड़ थाना :-
झरिया / केन्दुआडीह की ओर आने जाने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट / नयी दिल्ली मोड होतु हुए जायेंगे।
यह व्यवस्था संभावित 26 जून को समय 01:00 बजे अपराह्न से जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
Leave a comment