Home क्राईम पटाखों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार
क्राईमदुनियादेश

पटाखों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 12 लोग गिरफ्तार

Share
Firecracker smuggling gang busted; 12 arrested.
Share

डीआरआई ने पटाखों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 12 लोग गिरफ्तार किए गए

चेन्नई और मुंबई में चलाए गए अभियानों के दौरान लगभग 35 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे जब्त

नई दिल्ली : खतरनाक प्रतिबंधित सामान के अवैध आयात के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने चेन्नई बंदरगाह के जरिए भारत में चीनी आतिशबाजी एवं पटाखों की तस्करी के दो प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।

इस अभियान के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने चीन से आए दो 40 फुट लंबे कंटेनरों को रोका, जिन्‍हें गलत घोषणा करते हुए “ट्रॉली बैग” और “स्प्रेयर” ले जाने वाला बताया गया था। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि इन कंटेनरों में लगभग 46,000 पटाखे और आतिशबाजी का सामान रखा गया था,जिसे चतुराई से दूसरे सामान की आड़ में छिपाया गया था।

डीआरआई की ओर से मिली जानकारी के आधार पर दर्ज एक अन्य मामले में, चेन्नई सीमा शुल्क विभाग ने तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया, जो 18.7 मीट्रिक टन चीनी पटाखों को गुप्त रूप से बाहर निकालने में संलिप्‍त था। जांच में पता चला कि प्रतिबंधित सामान से भरे कंटेनर को सीमा शुल्क विभाग की अनुमति के बिना अवैध रूप से कंटेनर फ्रेट स्टेशन (सीएफएस) से बाहर निकाला गया,उसमें लादे गए पटाखों को उतारा गया और कंटेनर में दूसरा सामान भरकर उसे दोबारा वापस लाया गया। चुपके से अंजाम दिए गए इस काम में सीएफएस के एक कर्मचारी की सक्रिय मिलीभगत सामने आई। इस मामले में संलिप्‍त सीएफएस कर्मचारी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विदेश व्यापार नीति के आईटीसी (एचएस) वर्गीकरण के तहत पटाखों का आयात ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में आता है। इनके आयात के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) तथा विस्फोटक नियम, 2008 के तहत पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) से वैध लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है। ऐसे खतरनाक सामान का अवैध आयात सार्वजनिक सुरक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा, बंदरगाह के बुनियादी ढांचे तथा नौवहन एवं लॉजिस्टिक्स तंत्र के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है।

इससे पहले, मई 2026 से डीआरआई ने मुंबई में लगातार कई अभियान चलाए हैं, जिनमें कुल मिलाकर 100 मीट्रिक टन से अधिक चीनी पटाखे जब्त किए गए हैं। डीआरआई द्वारा मुंबई में दर्ज एक मामले में, तस्करी में मदद करने तथा माल की अदला-बदली के प्रयास में सीएफएस के कर्मचारियों की सक्रिय संलिप्तता भी सामने आई। इस मामले में सीएफएस के चार कर्मचारियों, जिनमें एक निर्यात प्रबंधक भी शामिल है, सहित कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

कुल मिलाकर, हाल में जब्‍त की गई सामग्री को मिलाकर इन सभी अभियानों में लगभग 35 करोड़ रुपये मूल्य के चीनी पटाखे जब्त किए गए हैं तथा कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...