Home झारखण्ड अनुमंडल दंडाधिकारी ने धनबाद विधानसभा के वॉलिंटियर्स को दिया प्रशिक्षण
झारखण्डराज्य

अनुमंडल दंडाधिकारी ने धनबाद विधानसभा के वॉलिंटियर्स को दिया प्रशिक्षण

Share
Sub-divisional Magistrate imparted training to volunteers from the Dhanbad Assembly constituency.
Share

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में बीएलओ की करेंगे सहायता

धनबाद (झारखंड) : धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने न्यू टाउन हॉल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) में बीएलओ को सहायता प्रदान करने के लिए वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान वॉलिटियर्स को विभिन्न प्रपत्र, मतदाता सूची में एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ या डुप्लीकेट मतदाताओं से संबंधित जानकारी, गणना प्रपत्र इत्यादि से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को त्रुटि रहित एवं समय पर संपन्न कराने के लिए बीएलओ को सहायता प्रदान करने के लिए वॉलिंटियर्स को प्रशिक्षण दिया गया है। बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रक्रियाओं को सुगम, समावेशी और शत-प्रतिशत त्रुटिहीन बनाना है, जिसमें वॉलेंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। वॉलेंटियर्स को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी विभिन्न जानकारी दी गई।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने सभी वॉलेंटियर्स से पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की।

प्रशिक्षण में अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, अंचल अधिकारी धनबाद राम प्रवेश, अंचल अधिकारी पुटकी विकास आनंद उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...