Home झारखण्ड धनबाद के स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ‘एंटी-स्नेक वेनम सीरम’ उपलब्ध
झारखण्डराज्य

धनबाद के स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में ‘एंटी-स्नेक वेनम सीरम’ उपलब्ध

Share
Adequate quantities of 'anti-snake venom serum' available at health centers in Dhanbad.
Share

आपात स्थिति के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार : उपायुक्त

धनबाद : मानसून और गर्मी के मौसम में सांपों के निकलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए धनबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (PHC) में सांप के काटने (स्नेक बाइट) के इलाज के लिए आवश्यक ‘एंटी-स्नेक वेनम एंटीसीरम’ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि वर्तमान में पूरे जिले में 6,130 एक्टिव वायल स्टॉक में हैं, जिससे किसी भी आपातकालीन स्थिति से बखूबी निपटा जा सकता है।

किस स्वास्थ्य केंद्र में कितने वायल हैं उपलब्ध?

जिले के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम का वितरण इस प्रकार किया गया है:

स्वास्थ्य केंद्र / अस्पताल का नामउपलब्ध वायल की संख्या
SNMMCH (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज)2,750
बलियापुर सीएचसी500
निरसा सीएचसी480
तोपचांची सीएचसी450
झरिया (सह जोरापोखर) सीएचसी420
सदर अस्पताल, धनबाद380
गोविंदपुर सीएचसी380
बाघमारा सीएचसी300
टुंडी सीएचसी40
रामपुर HSC – आयुष्मान आरोग्य मंदिर (टुंडी)20
लोधरिया HSC – आयुष्मान आरोग्य मंदिर (टुंडी)10
कुल एक्टिव वायल स्टॉक6,130

अंधविश्वास से बचें, सीधे अस्पताल आएं: उपायुक्त की अपील

उपायुक्त आदित्य रंजन ने आम जनता से बेहद महत्वपूर्ण अपील करते हुए कहा :

“सांप के काटने पर किसी भी तरह के अंधविश्वास, ओझा-गुनी या झाड़-फूंक के चक्कर में कीमती समय बर्बाद न करें। मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल ले जाएं। सभी सरकारी केंद्रों में एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन पूरी तरह से निःशुल्क (Free) उपलब्ध है।”

डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अलर्ट पर

मौसम के मिजाज को देखते हुए जिले के सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को चौबीसों घंटे अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग धनबाद के नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित इलाज के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

प्रशासन की सलाह : किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी किए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से तुरंत संपर्क करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...