Home झारखण्ड तेतुलमारी में पुराने पंचायत भवन पर अवैध कब्जे की कोशिश
झारखण्डराज्य

तेतुलमारी में पुराने पंचायत भवन पर अवैध कब्जे की कोशिश

Share
Attempt to illegally occupy the old Panchayat building in Tetulmari
Share

टुंडी विधायक मथुरा महतो ने किया था उद्घाटन, ग्रामीणों ने की जांच की मांग

धनबाद: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक स्थित नगरीकला दक्षिण पंचायत का पुराना पंचायत भवन इन दिनों विवादों के घेरे में है। कभी सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों का केंद्र रहा यह भवन अब असामाजिक तत्वों के निशाने पर है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

कभी पोलिंग बूथ था, आज कब्जे की तैयारी! स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस भवन का एक गौरवशाली इतिहास रहा है। यहाँ सालों तक रक्तदान शिविर, पल्स पोलियो और टीकाकरण अभियान जैसे जनकल्याणकारी कार्य होते थे। विधानसभा और लोकसभा चुनावों के दौरान इसे मतदान केंद्र (बूथ) बनाया जाता था। लेकिन भवन के जर्जर होने के बाद पंचायत कार्यालय शिफ्ट हो गया और यह खाली पड़ गया।

विधायक मथुरा महतो ने किया था उद्घाटन ग्रामीणों ने बताया कि इस भवन को खाली रखने के बजाय एक निजी सामाजिक संस्था को सौंप दिया गया था ताकि वहाँ से जनहित के कार्य जारी रहें। इसका बकायदा उद्घाटन टुंडी के झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किया था। लेकिन समाजसेवा का यह दावा जल्द ही हवा हो गया और भवन स्थानीय राजनीति का अखाड़ा बन गया।

प्रशासनिक जांच की मांग ताजा आरोपों के अनुसार, कुछ रसूखदार और असामाजिक तत्व इस सरकारी भवन की बनावट बदलकर इसे निजी आवास (घर) का रूप दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक संपत्ति को निजी उपयोग में बदलने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों ने धनबाद प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस पर क्या एक्शन लेता है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...