Home झारखण्ड धनबाद : प्रमंडलीय आयुक्त ने किया गोविंदपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण
झारखण्डराज्य

धनबाद : प्रमंडलीय आयुक्त ने किया गोविंदपुर अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण

Share
Dhanbad: Divisional Commissioner conducts surprise inspection of Govindpur Circle Office.
Share

सरकारी ज़मीन का अतिक्रमण करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : विजय कुमार गुप्ता

मुख्य बिंदु :

  • दौरा: उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के आयुक्त विजय कुमार गुप्ता के दो दिवसीय धनबाद दौरे का अंतिम दिन।
  • सख्त निर्देश: सरकारी भूमि की रक्षा हर हाल में की जाए, अतिक्रमणकारियों पर दर्ज हो मामला।
  • अल्टीमेटम: दाखिल-खारिज और प्रमाण पत्रों का समय पर हो निष्पादन, लापरवाही पर होगी कार्रवाई।

धनबाद : उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने अपने दो दिवसीय धनबाद दौरे के अंतिम दिन मंगलवार को गोविंदपुर अंचल कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने दाखिल-खारिज (Mutation) के लंबित मामलों, जाति, आय, आवासीय सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रमाण पत्रों, कार्यालय पंजी और सेवा पुस्तिका की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि अंचल के अंतर्गत आने वाली सरकारी भूमि की हर हाल में रक्षा की जाए और सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़ा या अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अविलंब सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही आम जनता की सुविधा के लिए दाखिल-खारिज और विभिन्न प्रमाण पत्रों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश दिया।

SIR और मतदाता सूची की भी हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने गोविंदपुर अंचल अधिकारी से विभिन्न मामलों की बिंदुवार जानकारी ली। आयुक्त ने एसआईआर (SIR) की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि एब्सेंट (Absent), शिफ्टेड (Shifted), डुप्लीकेट (Duplicate) और मृत मतदाताओं की त्रुटि रहित सूची तैयार की जाए और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया को समय पर पूरा किया जाए। उन्होंने दो टूक कहा कि एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी बीएलओ (BLO) या वालंटियर की लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मौके पर ये अधिकारी रहे मौजूद :

इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता के साथ:

  • प्रदीप कुमार शुक्ला (अपर समाहर्ता)
  • कालिदास मुंडा (उप निर्वाचन पदाधिकारी)
  • यशवंत कुमार सिन्हा (अंचल अधिकारी, गोविंदपुर)
  • नेहा (प्रभारी अंचल निरीक्षक) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...