Home झारखण्ड प्रमंडलीय आयुक्त ने मैथन व निरसा के बूथों का किया निरीक्षण, डिजिटाइजेशन पर फोकस करने का दिया निर्देश
झारखण्डराज्य

प्रमंडलीय आयुक्त ने मैथन व निरसा के बूथों का किया निरीक्षण, डिजिटाइजेशन पर फोकस करने का दिया निर्देश

Share
Divisional Commissioner inspected polling booths in Maithon and Nirsa; directed officials to focus on digitization.
Share

चुनावी पाठशाला में आम लोगों और छात्रों को बताया SIR का महत्व, एब्सेंट, शिफ्टेड और मृत मतदाताओं की सूची में सटीकता बरतने की हिदायत

धनबाद : उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल (हजारीबाग) के प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने मंगलवार को मैथन और निरसा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों (बूथों) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

BSK कॉलेज में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

प्रमंडलीय आयुक्त ने बीएसके कॉलेज, मैथन के बूथ संख्या 288 का दौरा किया, जहाँ मतदाता सूची के विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान उन्होंने कॉलेज परिसर में उपस्थित अभिभावकों, आम जनता और छात्र-छात्राओं के साथ ‘चुनावी पाठशाला’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में उन्होंने बीएलओ (BLO) और बीएलए-2 (BLA-2) को एसआइआर (SIR) के महत्व और उसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से समझाया।

ASD और मृत मतदाताओं की सूची पर विशेष ध्यान देने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि:

  • एब्सेंट (Absent), शिफ्टेड (Shifted), डुप्लीकेट (Duplicate) और मृत मतदाताओं की सूची बेहद ध्यानपूर्वक तैयार की जाए।
  • विभागीय स्तर से प्राप्त लेटेस्ट अनमैप्ड (Unmapped) सूची के आधार पर ही इस डेटा को अपडेट करें।
  • समय पर ईएफ (EF) वितरण कार्य पूरा कर इसके डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पर विशेष फोकस किया जाए।

इसके साथ ही उन्होंने आम मतदाताओं से भी अपील की कि वे अपने प्राप्त ईएफ फॉर्म को समय रहते भरकर शीघ्र जमा कराएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके।

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक दौरे पर प्रमंडलीय आयुक्त के साथ मुख्य रूप से:

  • उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी (एग्यारकुंड) मधु कुमारी
  • प्रखंड विकास पदाधिकारी (निरसा) इंद्रलाल ओहदार
  • अंचल अधिकारी (निरसा) विक्रम आनंद
  • उप महाप्रबंधक (DVC) सुखमय नायक

इसके अलावा निर्वाचन कोषांग में प्रतिनियुक्त तमाम कर्मी और स्थानीय विभागीय अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...