Home झारखण्ड उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार का धनबाद आगमन
झारखण्डराज्य

उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार का धनबाद आगमन

Share
Arrival of Rahul Kumar Purwar, Principal Secretary of the Department of Higher and Technical Education, in Dhanbad.
Share

उपायुक्त आदित्य रंजन ने शिष्टाचार मुलाकात कर जिले की शैक्षणिक गतिविधियों से कराया अवगत

धनबाद: झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार के धनबाद आगमन पर मंगलवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त ने प्रधान सचिव का धनबाद जिले में सहर्ष स्वागत किया तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन ने प्रधान सचिव को धनबाद जिले में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के सुदृढ़ीकरण तथा विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभिनव कार्यों, महत्वपूर्ण योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति से विस्तृत रूप से अवगत कराया।

प्रधान सचिव राहुल कुमार पुरवार ने जिले में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की प्रगति की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने तथा छात्रों को अत्याधुनिक संसाधनों से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएं ताकि जिले के युवा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के योग्य बन सकें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...