Home झारखण्ड मतदाता सूची पुनरीक्षण: धनबाद और झरिया में प्रपत्र वितरण तेज करने के लिए 18 व 20 जुलाई को विशेष कैंप
झारखण्डराज्य

मतदाता सूची पुनरीक्षण: धनबाद और झरिया में प्रपत्र वितरण तेज करने के लिए 18 व 20 जुलाई को विशेष कैंप

Share
Voter list revision: Special camp on 18th and 20th July to speed up form distribution in Dhanbad and Jharia.
Share

धनबाद: शहरी क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यों में तेजी लाने के लिए निर्वाचन विभाग ने कमर कस ली है। ग्रामीण इलाकों के मुकाबले धनबाद और झरिया विधानसभा क्षेत्र के शहरी भागों में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन की धीमी रफ्तार को देखते हुए आगामी 18 जुलाई (शनिवार) और 20 जुलाई (सोमवार) को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया गया है। यह कदम मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार के निर्देशों के बाद उठाया गया है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने इस संबंध में सभी बी.एल.ओ. (BLO) और संबंधित अधिकारियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया है।

कैंपों को सफल बनाने और वितरण प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए निम्नलिखित व्यवस्थाएं की गई हैं:

  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लगेंगे कैंप: दोनों दिन निर्धारित समय पर मतदान केंद्रों पर कैंप आयोजित होंगे। मौके पर मतदाताओं की मदद के लिए बी.एल.ओ., सुपरवाइजर, हेल्प डेस्क मैनेजर और वॉलेंटियर्स तैनात रहेंगे।
  • क्रमवार प्रपत्रों का वितरण: काम को आसान बनाने के लिए बी.एल.ओ. सभी शेष गणना प्रपत्रों को मतदाता सूची के क्रमानुसार व्यवस्थित रखेंगे, ताकि केंद्रों पर भीड़ या अव्यवस्था न हो।
  • बाहर रहने वाले मतदाताओं को भी मौका: जो मतदाता किसी कारणवश अपने मूल मतदान केंद्र क्षेत्र से बाहर रह रहे हैं, वे भी अपने बी.एल.ओ. से संपर्क कर अपना गणना प्रपत्र हासिल कर सकते हैं।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद और झरिया के तमाम नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का पूरा लाभ उठाएं और 29 जुलाई तक चलने वाले इस गणना चरण को समय पर पूरा करने में जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles