Home झारखण्ड झारखंड कैबिनेट : हेमंत सोरेन सरकार के कई बड़े फैसले
झारखण्डराजनीतिराज्य

झारखंड कैबिनेट : हेमंत सोरेन सरकार के कई बड़े फैसले

Share
Jharkhand Cabinet: Several major decisions by the Hemant Soren government
Share

HEMS हेलीकॉप्टर एम्बुलेंस सेवा और डिग्री कॉलेजों के निर्माण को मिली मंजूरी

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक में जनहित, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई गई।

कैबिनेट बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले इस प्रकार हैं:

1. उच्च शिक्षा: नए डिग्री कॉलेजों के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति

  • जमुआ (गिरिडीह): विनोबा भावे विश्वविद्यालय के अंतर्गत गिरिडीह जिले के जमुआ में नए डिग्री कॉलेज के निर्माण कार्य हेतु ₹38.22 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
  • माण्डु (रामगढ़): इसी विश्वविद्यालय के अंतर्गत रामगढ़ जिले के माण्डु में भी डिग्री कॉलेज निर्माण के लिए ₹40.14 करोड़ मंजूर किए गए।

2. स्वास्थ्य सेवा: एयर एम्बुलेंस सेवा (HEMS) की शुरुआत

  • राज्य के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों से गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तुरंत बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS)’ शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत 1 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर की सेवा किराए/लीज पर लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

3. इंफ्रास्ट्रक्चर एवं सड़क विकास

  • पूर्वी सिंहभूम में सड़क निर्माण: केंद्रीय सड़क एवं आधारभूत संरचना निधि (CRIF) के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में भुईंयांसिनान से सुसनी (भाया हाथीखेदा मंदिर) तक 22.445 किमी लंबे पथ के पुनर्निर्माण हेतु कुल ₹102.40 करोड़ की स्वीकृति दी गई। इसमें से ₹21.53 करोड़ की राशि राज्य सरकार अपने अंश के रूप में वहन करेगी।
  • झारखंड बिल्डिंग बायलॉज संशोधन: राज्य की पंचायती राज संस्थाओं के क्षेत्राधिकार में लागू झारखंड बिल्डिंग बायलॉज-2016 में प्रथम संशोधन के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।

4. कल्याण एवं प्रशासनिक सुधार

  • छात्रावास पोषण योजना में बदलाव: अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत संचालित छात्रावासों के बेहतर प्रबंधन और संचालन के लिए ‘झारखंड अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा जाति एवं अल्पसंख्यक छात्रावास पोषण योजना, 2024’ में संशोधन को मंजूरी दी गई।
  • न्यायालयी आदेशों का अनुपालन व सेवा संबंधी फैसले:
    • उच्च न्यायालय के आदेशों का अनुपालन करते हुए सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पेंशन, दंडादेश वापसी, सेवा नियमितीकरण तथा प्रोन्नति/ACP/MACP लाभों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को पारित किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

BCCL की ई-ब्लॉक परियोजना पर भड़के विजय झा, DGMS पर उठाए सवाल

धनबाद में बीसीसीएल की प्रस्तावित ई-ब्लॉक परियोजना पर पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय...