Home क्राईम कतरास में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, गिरिडीह के दो आरोपी गिरफ्तार
क्राईमझारखण्डराज्य

कतरास में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, गिरिडीह के दो आरोपी गिरफ्तार

Share
Bike theft gang busted in Katras; two accused from Giridih arrested.
Share

कतरास: धनबाद की कतरास थाना पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कतरास से बाइक चोरी कर गिरिडीह ले जाते थे और नंबर प्लेट बदलकर बेच देते थे।

राहुल चौक से पकड़ा गया पहला आरोपी

27 जुलाई को कतरास के राहुल चौक पर स्थानीय लोगों और पुलिस ने गिरिडीह निवासी 19 वर्षीय सूरज मंडल को रंगेहाथ पकड़ा, जो एक बाइक चुराने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथी के साथ मिलकर मास्टर चाबी से चंद मिनटों में गाड़ियां उड़ा लेता था।

साथी के घर से बाइक बरामद

सूरज की निशानदेही पर पुलिस ने उसके 18 वर्षीय सहयोगी सत्यम कुमार मंडल को उसके घर से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की एक हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुई।

रविवार की हटिया में करते थे रेकी

आरोपियों ने बताया कि वे हर रविवार को बस से गिरिडीह से कतरास आते थे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में खड़ी बाइकों की रेकी करने के बाद मास्टर चाबी से लॉक खोलकर गाड़ी ले भागते थे।

पुलिस जांच जारी

पुलिस ने मामले में कांड संख्या 200/26 दर्ज कर ली है और यह पता लगा रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितनी गाड़ियों की चोरी की है। साथ ही धनबाद पुलिस ने लोगों से अपनी गाड़ियों में एक्स्ट्रा या डबल लॉक लगाने की अपील की है।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...