Home झारखण्ड सड़क-नाली की बदहाली से जल्द मिलेगी निजात: विधायक प्रतिनिधि से मिले ग्रामीणों को मिला 6 महीने में निर्माण का भरोसा
झारखण्डराज्य

सड़क-नाली की बदहाली से जल्द मिलेगी निजात: विधायक प्रतिनिधि से मिले ग्रामीणों को मिला 6 महीने में निर्माण का भरोसा

Share
Relief from the dilapidated state of roads and drains is coming soon: Villagers who met the MLA's representative received an assurance that construction would be completed within six months.
Share

धनबाद : टुंडी विधानसभा क्षेत्र के बौआ कला उत्तर पंचायत (बड़की 7 नंबर) के निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। लंबे समय से सड़क और जल निकासी (नाली) की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर सिजुआ स्थित टुंडी विधायक के आवासीय कार्यालय पहुंचे।

मुखिया भीम लाल रजक की अगुवाई में पहुंचे ग्रामीणों से विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो ने मुलाकात की और उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं। बसंत महतो ने टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के निर्देशानुसार ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि अगले 6 महीने के भीतर सड़क और नाली के निर्माण का कार्य हर हाल में शुरू कर दिया जाएगा।

पहले भी दिया गया था आवेदन, अब जागी नई उम्मीद

ग्रामीणों ने बताया कि वे काफी समय से मूलभूत बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। कच्ची सड़क होने और नाली न होने से जलजमाव की गंभीर स्थिति बनी रहती है। इससे पूर्व भी उन्होंने विधायक मथुरा प्रसाद महतो को इस संबंध में लिखित आवेदन दिया था। ग्रामीणों को पूरा भरोसा था कि विधायक द्वारा उनकी मांग पर जरूर संज्ञान लिया जाएगा, इसी आस के साथ वे दोबारा मंगलवार को आवासीय कार्यालय पहुंचे थे।

विधायक प्रतिनिधि से मिले सकारात्मक और त्वरित आश्वासन के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने समस्या का त्वरित समाधान निकालने की दिशा में की गई पहल के लिए आभार व्यक्त किया।

मौके पर मौजूद लोग

इस दौरान मुखिया भीम लाल रजक, रामाशंकर महतो, श्याम बाउरी, सुरेश मंडल, रविन्द्र महतो, किशन कुमार, प्रदीप बेलदार, प्रवीण चौधरी, सोनू यादव, अरविंद रवानी, सुरेश भुईयां, संतोष कुमार, देवानंद भुईयां, नारायण भुईयां, कौशल यादव, कारू यादव, काजल चौधरी, प्रदीप बाउरी समेत कई अन्य ग्रामीण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...