Home उत्तर प्रदेश खाकी वर्दी में नजर आएंगे झाँसी के अभिनेता अज़ीम शेख, 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी ‘हनुमान अंश’
उत्तर प्रदेशमनोरंजनराज्य

खाकी वर्दी में नजर आएंगे झाँसी के अभिनेता अज़ीम शेख, 31 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी ‘हनुमान अंश’

Share
Jhansi actor Azeem Shaikh to be seen in a khaki uniform; 'Hanuman Ansh' set to hit the big screen on July 31.
Share

झाँसी (उत्तरप्रदेश) : झाँसी की माटी से निकलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहे बहुप्रतिभाशाली अभिनेता अज़ीम शेख जल्द ही बड़े पर्दे पर एक सशक्त और नए अवतार में नज़र आने वाले हैं। बहुप्रतीक्षित आगामी हिंदी फिल्म ‘हनुमान अंश’ में वह हेड कांस्टेबल सुखीराम की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म के मेकर्स ने इसकी आधिकारिक रिलीज़ डेट 31 जुलाई 2026 तय की है, जिसको लेकर सिनेमाप्रेमियों और अज़ीम के प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी है फिल्म

‘स्वंभू मीडिया नेटवर्क’ के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की कमान जाने-माने निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने संभाली है। फिल्म की पटकथा केवल मनोरंजन तक सीमित न होकर आध्यात्मिकता, मानवीय संवेदनाओं, आस्था और नैतिक मूल्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। इसमें अज़ीम शेख का किरदार कहानी को एक अहम मोड़ देने वाला माना जा रहा है।

‘मोहेंजो दारो’ से लेकर ओटीटी तक दर्ज कराई है उपस्थिति

अज़ीम शेख का झाँसी से मुंबई तक का सफर लगन और संघर्ष की अनूठी मिसाल है। मनोरंजन उद्योग में लंबे समय से सक्रिय अज़ीम इससे पहले ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘मोहेंजो दारो’, चर्चित सीरीज ‘दुपहिया सीजन 2’ और ‘अली बाबा और 40 भूत’ जैसे कई बड़े प्रोजेक्ट्स में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई विज्ञापन और शॉर्ट फिल्मों के जरिए भी दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है।

जन्मभूमि के प्यार के आकांक्षी हैं अज़ीम

अपने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए अज़ीम शेख ने भावुक होकर कहा:

“‘हनुमान अंश’ मेरे अभिनय करियर का एक ऐसा पड़ाव है, जो मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं आज जहाँ भी हूँ, उसमें मेरी जन्मभूमि झाँसी की जड़ों का बड़ा योगदान है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरे शहर और प्रदेशवासी मेरी इस मेहनत को अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद देंगे। मेरी हमेशा यही कोशिश रहेगी कि मैं अपने काम से झाँसी का नाम देशभर में रोशन करता रहूँ।”

31 जुलाई को थिएटर्स में देगी दस्तक

आध्यात्मिक पृष्ठभूमि और मानवीय संबंधों के ताने-बाने से सजी फिल्म ‘हनुमान अंश’ 31 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Also Read

Related Articles

जमशेदपुर में बनेगा IDTR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की मौजूदगी में परिवहन विभाग और टाटा मोटर्स के बीच MoU साइन

टाटा मोटर्स और झारखंड सरकार मिलकर जमशेदपुर में बनाएंगे इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग...