Home Top News कपूर खानदान के इस शख्स की हुए मौत,हार्ट अटैक बनी वजह
Top Newsमनोरंजन

कपूर खानदान के इस शख्स की हुए मौत,हार्ट अटैक बनी वजह

Share
Share

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर और ऋषि कपूर के छोटे भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया। 58 साल की उम्र में उनके अंतिम सांस ली। उनके निधन की वजह हार्ट अटैक बताया जा रहा है। ये जानकारी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर दी। जिसलके बाद से सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

खबर के मुताबित उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करने के लिए ले जाया गया। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाता, उनका निधन हो गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर आखिरी समय उनके साथ मौजूद रहे।

बता दें कि पिछले साल ऋषि कपूर का निधन हुआ था। उस सदमे से कपूर खानदान अभी उबरा भी नहीं कि एक और दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राजीव कपूर के जानें से कपूर खानदान को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि सुबह तक राजीव ठीक थे। लेकिन नाश्ते के बाद उन्हें हल्की सी बेचैनी महसूस हुई। वह कुछ समझ पाते या किसी को कुछ बता पाते तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। अस्पताल ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

भोजपुरी फिल्म “ये हैं स्वर्ग हमारा” आर्या डिजिटल ओटीटी पर 30 अगस्त को होगी रिलीज

नई दिल्ली : भोजपुरी फिल्म “ये हैं स्वर्ग हमारा” 30 अगस्त को...

वीरों के त्याग और बलिदान से मिली हैं हमें आजादी – दुर्गेश सिंह

आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया नई दिल्ली...

40 कन्नड़ फिल्में हिंदी में बहुत जल्द आर्या डिजिटल ओटीटी पर, ट्रेलर हुआ रिलीज

नई दिल्ली। आर्या ग्रुप ऑफ कंपनी की इकाई आर्या डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड...