Home झारखण्ड JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले को लेकर धनबाद में भड़की बीजेपी, मेमको मोड़ से डीसी दफ्तर तक निकाला आक्रोश मार्च
झारखण्डराजनीतिराज्य

JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले को लेकर धनबाद में भड़की बीजेपी, मेमको मोड़ से डीसी दफ्तर तक निकाला आक्रोश मार्च

Share
jpsc-jssc-exam-scam-bjp-protest-dhanbad
Share

धनबाद। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर राजनीति गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद जिला कमेटी के बैनर तले शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मेमको मोड़ से उपायुक्त (डीसी) कार्यालय तक विशाल आक्रोश मार्च निकाला और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के उपरांत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।

मार्च के दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं विवादों के घेरे में रही हैं। पिछले सात सालों में JPSC और JSSC की परीक्षाओं में लगातार गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है।

प्रमुख मांगें:

  • राज्य के शिक्षा मंत्री का तत्काल नैतिक आधार पर इस्तीफा लिया जाए।
  • परीक्षा घोटालों की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
  • धांधली में शामिल सभी दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।

भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक परीक्षा घोटालों में शामिल आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और उनकी मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक पार्टी का यह आंदोलन थमेगा नहीं।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

युधिष्ठिर महतो | पत्रकार एवं लेखक युधिष्ठिर महतो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय पत्रकार, लेखक, गीतकार और जनसंपर्क पेशेवर हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत रिपोर्टर के रूप में की और समाचार पत्रों, न्यूज़ पोर्टलों तथा टीवी चैनलों में काम करते हुए मीडिया के विभिन्न प्रारूपों में अनुभव हासिल किया। वे झारखंड क्रांति खबर में उप-संपादक के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे पत्रकारिता के साथ जनसंपर्क एवं संचार कार्य से जुड़े हैं और धनबाद तथा झारखंड से संबंधित सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक एवं जनसरोकार के मुद्दों पर लगातार लिखते हैं। Aaryaa News पर उनके नाम से प्रकाशित खबरों में स्थानीय घटनाक्रम से लेकर राज्य की महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एम.ए. किया है। पत्रकारिता के साथ उन्हें साहित्य और रचनात्मक लेखन में भी विशेष रुचि है। वे हिंदी और खोरठा में गीत एवं कविताएं लिखते हैं और उनके लिखे कई गीत विभिन्न ऑडियो प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं। पत्रकारिता, जनसंपर्क और रचनात्मक लेखन—इन तीनों क्षेत्रों में सक्रियता युधिष्ठिर महतो की पेशेवर पहचान को अलग आयाम देती है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

NAMASTE Scheme Success Story: सीवर सफाई से ‘स्वच्छता उद्यमी’ बनने तक गाजियाबाद के अजय की कहानी

केंद्र सरकार की 'नमस्ते योजना' से स्वच्छता कर्मी अजय बने उद्यमी। जानें...

झारखंड भारतनेट फेज़-3 : 26,777 गांवों में पहुंचेगा हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड

झारखंड सरकार और भारत सरकार ने संशोधित भारतनेट कार्यक्रम (Phase-III) के लिए...