Home झारखण्ड दावा-आपत्ति निस्तारण के लिए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण
झारखण्डराज्य

दावा-आपत्ति निस्तारण के लिए बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों को दिया प्रशिक्षण

Share
Training imparted to BLOs and BLO Supervisors for the disposal of claims and objections.
Share

धनबाद : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर 2026) के तहत दावा एवं आपत्ति को लेकर मंगलवार को न्यू टाउन हॉल में धनबाद विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने क्षेत्र के सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया।

उन्होंने सभी को दावा एवं आपत्ति चरण को सुचारू, पारदर्शी और शत-प्रतिशत त्रुटिरहित संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ में फॉर्म 6, 7 और 8 का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बीएलओ को सत्यापन में पारदर्शिता बरतते हुए प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का स्थल सत्यापन पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ समय सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया।

साथ में बीएलओ सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्र के बीएलओ के कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग और शत-प्रतिशत भौतिक जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

अनुमंडल दंडाधिकारी ने कहा कि 5 अगस्त को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा एवं आपत्ति करने के लिए समय निर्धारित है। उन्होंने मतदाताओं को समय पर अपने दस्तावेज के साथ दावा आपत्ति प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। 5 अगस्त से 3 अक्टूबर तक नोटिस सत्यापन तथा दावों एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा। जबकि 7 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि एक-एक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ना और मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित बनाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे इस ‘दावा एवं आपत्ति’ चरण के दौरान अपनी मतदाता संबंधी जानकारियों की जांच कर लें तथा आवश्यकतानुसार समय सीमा के भीतर संबंधित बीएलओ के पास अपना आवेदन दर्ज कराएं।

बाघमारा एवं झरिया विधानसभा के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए भी संबंधित विधानसभा क्षेत्र में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

धनबाद के DMC मॉल में 9-10 अगस्त को ‘शिल्पोत्सव’

धनबाद के DMC मॉल में 9 और 10 अगस्त को दो दिवसीय...

अपर समाहर्ता सहित 25 से अधिक रक्त वीरों ने किया रक्तदान, दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

धनबाद समाहरणालय में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान...

गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण पर भाकपा माले का प्रदर्शन

धनबाद के गोविंदपुर फ्लाईओवर निर्माण में घटिया सामग्री और स्थानीय नियोजन की...