Home झारखण्ड छाताबाद में अवैध उत्खनन से उजड़ते आशियाने: पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक जयराम महतो, बोले – “सड़क से सदन तक होगी लड़ाई”
झारखण्डराजनीतिराज्य

छाताबाद में अवैध उत्खनन से उजड़ते आशियाने: पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक जयराम महतो, बोले – “सड़क से सदन तक होगी लड़ाई”

Share
jairam-mahato-chhatabad-dhanbad-aashiyana-bachao-andolan
Share

कतरास (धनबाद): धनबाद जिले के कतरास अंतर्गत छाताबाद में अवैध कोयला खनन और निरंतर हो रहे भू-धंसान से त्रस्त ग्रामीणों के बीच रविवार को डुमरी विधायक जयराम महतो पहुंचे। ‘आशियाना बचाओ आंदोलन’ के समर्थन में पहुंचे विधायक ने जमींदोज हो चुके मकानों का स्थल निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों का दर्द सुना।

स्थल निरीक्षण के दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि छाताबाद का भयावह दृश्य किसी प्राकृतिक आपदा का परिणाम नहीं है। यह सालों से जारी अवैध कोयला उत्खनन और कोयला चोरी की वह खौफनाक हकीकत है, जिसने पूरे इलाके को तबाही के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। जिन जमीनों पर लोगों की पीढ़ियों की खुशियां बसी थीं, आज वही जमीनें धंस रही हैं। यह सिर्फ मकानों का गिरना नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सपनों, मेहनत और सुरक्षा का धंसना है।

jairam-mahato-chhatabad-dhanbad-aashiyana-bachao-andolan

बीसीसीएल, सीआईएसएफ और स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक तंत्र की मौजूदगी के बावजूद अवैध कोयला कारोबार कैसे फल-फूल रहा है? इस क्षेत्र में जारी अवैध धंधे और उसके संरक्षकों के बारे में सब जानते हैं, फिर भी केंद्र व राज्य सरकार के अधिकारी और जनप्रतिनिधि आंखें मूंदे बैठे हैं। यदि समय रहते इस पर अंकुश लगाया गया होता, तो आज इन परिवारों को अपने आशियाने और जीवन की सलामती के लिए संघर्ष नहीं करना पड़ता।

विधायक ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी गरीब के खून-पसीने से बने घर को यूं ही उजड़ने नहीं दिया जाएगा। प्रभावितों के सुरक्षित विस्थापन, उचित मुआवजे और स्थायी पुनर्वास की मांग को लेकर सड़क से लेकर झारखंड विधानसभा के पटल तक पुरजोर आवाज उठाई जाएगी।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

JPSC-JSSC CGL धांधली मामला : CBI जांच की मांग को लेकर धनबाद में JLKM ने फूंका सीएम हेमंत व राहुल गांधी का पुतला

धनबाद स्थित रणधीर वर्मा चौक पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की...

JPSC-JSSC धांधली मामला : धनबाद में आजसू छात्र संघ का उग्र प्रदर्शन

JPSC-JSSC धांधली को लेकर धनबाद में आजसू छात्र संघ का उग्र प्रदर्शन।...