Home झारखण्ड BBMKU में आजसू छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा दो सूत्री मांग पत्र, आंदोलन की दी चेतावनी
झारखण्डराजनीतिराज्य

BBMKU में आजसू छात्र संघ ने परीक्षा नियंत्रक को सौंपा दो सूत्री मांग पत्र, आंदोलन की दी चेतावनी

Share
ajsu-student-union-submits-memorandum-to-bbmku-examination-controller-dhanbad
Share

धनबाद: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में छात्रों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आजसू छात्र संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक से मुलाकात की। प्रदेश महासचिव विशाल महतो के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने परीक्षा नियंत्रक को दो सूत्री मांग पत्र सौंपा और समस्याओं का अविलंब समाधान करने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की शिथिलता के कारण आम छात्रों को छोटी-छोटी जरूरतों और कागजी कार्यों के लिए बार-बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

छात्र संघ की मुख्य मांगें:

  • मूल प्रमाण पत्र का त्वरित वितरण: अंतिम दीक्षांत समारोह तक जिन छात्रों ने डिग्री सर्टिफिकेट का शुल्क जमा कर दिया है, उनके मूल प्रमाण पत्र अविलंब संबंधित कॉलेजों व विभागों में भेजे जाएं, ताकि छात्रों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
  • एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी उपलब्ध कराना: ऑनलाइन एडमिट कार्ड व्यवस्था शुरू होने के बाद से अब तक जिन परीक्षाओं की हार्ड कॉपी छात्रों को जारी नहीं की गई है, उन्हें तुरंत उपलब्ध कराया जाए और इस प्रक्रिया को आगे भी निरंतर जारी रखा जाए।

आजसू छात्र संघ ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन मांगों पर शीघ्र ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होगा।

इस अवसर पर मुख्य रूप से छात्र नेता विक्की कुमार, रौनक कुमार, भोला पासवान, राकेश महतो, आकाश पांडेय, बिजय महतो समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share
Written by
Yudhishthir Mahato

Yudhishthir Mahato is a journalist. He has been doing journalism for the past several years. He started journalism as a reporter in the year 2017. He also worked for newspapers, news portals and TV channels. Currently, along with journalism, he also does public relations work. He has done M.A in Mass Communication from Binod Bihari Mahato Koyalanchal University. He has been honored by many organizations. Apart from this, he also writes songs and poems.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Dhanbad News: धनबाद पुलिस का बड़ा कदम, पुलिसकर्मियों को दी गई फॉरेंसिक व डिजिटल ट्रेनिंग

साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए धनबाद पुलिस अधिकारियों को मिली...